मोगरा का पौधा देखने में तो सुंदर लगता ही है इसके साथ ही इसकी खुशबू से पूरा आंगन महक उठता है। मोगरे के एक छोटे से पौधे में ही कई सारे फूल खिलते हैं। वहीं मोगरे का पौधा काफी ज्यादानाजुक होता है। जिसका पेड़ आसानी से लग तो जाता है पर इसकी सही देखभाल करना काफी जरूरी होता है। कई लोग इस बात से चिंतित रहते है कि मोगरे का पौधा लग तो जाता है पर कभी-कभार ही इसमें फूल लगते है वहीं कई बार तो पौधा अच्छे से लगा हुआ होता है पर फूल नहीं देता है।
मोगरे के पौधे को बढ़ाने में लिए सही धूप और खाद की जरूरत होती है। तो चलिए आज जानते हैं की कैसे नाजुक से मोगरे के पौधे को अच्छे से बड़ा किया जा सकता है।
मोगरे के पौधे को अच्छे रखने के लिए इसमें ऑर्गेनिक खाद का इस्तमाल करें। बतादें कि, मोगरे का पौधा हैवी फीडर होता है जिसे बढ़ने के लिए कई सारे न्यूट्रिएंट्स की जरुरत होती है। इस पौधे में गोबर को या फिर वर्मी कंपोस्ट मिट्टी डालें। इसके साथ ही आप हर महीने इस पौधे में खाद डाले।
अगर आप अपने मोगरे के पौधे को मरने से बचाना चाहते है तो उसमें सही ढंग से पानी डाले। क्योंकि मोगरे की मिट्टी जल्दी सूख जाती है इसलिए दिन में कम से कम दो बार इस पौधे में पानी जरूर देना चाहिए।
किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है उसकी कटिंग करना। मोगरे का पौधा काफी नाजुक होता है यही कारण है कि उसे प्रॉपर देखभाल की जरूरत पड़ती है। पौधे की सूखी पत्तियों और टहनियों को समय-समय पर आप छांटे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

