N
डेस्क रिपोर्टर
मुनक्का को पोषक तत्वों का ख़ज़ाना कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, कैल्शियम और मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी को एक्टिव बनाए रखते हैं। मुनक्का का स्वाद खाने में बहुत अच्छा होता है। इसे खाने से हमारा पाचन दुरुस्त रहता है। यह हमारे शरीर में खून की कमी को भी पूरा करता है। आंखों के लिए भी मुनक्का बहुत फायदेमंद होता है।
भिगोए हुए मुनक्के के फायदे
मुनक्के का इस्तेमाल अगर भीगोकर किया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। भीगे हुए मुनक्के को खाने से दांतों की सेहत भी ठीक रहती है और स्किन की समस्याओं के लिए भी यह बहुत फायदेमंद होता है। रात को कम से कम 5 से 6 मुनक्के को अच्छी तरह से धो कर एक कटोरी पानी में डालकर उसमे मुनक्के को भिगो दें और अगले दिन उसे खा ले। भीगे हुए मुनक्के के साथ उसका पानी भी सेहत के लिए उपयोगी होता है।
चलिए जानते हैं कि भीगे हुए मुनक्के के फायदे
वजन कम करने में मददगार
अगर आप खाली पेट भीगा हुआ मुनक्का खाते है तो इससे आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते है। मुनक्के को खाली पेट खाने से हमारी बॉडी में सारे दिन एनर्जी रहती है। मुनक्के में पाए जाने वाले फ्रुक्टोज और ग्लूकोस वजन को कंट्रोल करता है।
पाचन को करता है दुरुस्त
मुनक्का में फाइबर की मात्रा भरपूर रहती है और जब हम इसे पानी में भीगो देते हैं तो इसमें फाइबर की मात्रा और अधिक हो जाती है। पानी में भीगे हुए मुनक्के को खाली पेट खाने से कब्ज से छूटकारा मिलता है साथ ही हमारा पाचन भी दुरुरस्त रहता है। सुबह इसको खाने से एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिलता है।
ब्लड प्रेशर रहता है नॉर्मल
मुनक्के में पोटेशियम भी पाया जाता है जो हमारे शरीर में नमक की मात्रा को नियंत्रण करने में मदद करता है। जिसके कारण हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।
थकान को भी करता है दूर
मुनक्का को फ्रुक्टोज और ग्लूकोज का कुदरती स्रोत माना जाता है जो हमारे शरीर को थकान और कमजोरी से निजात दिलाता है। मुनक्के को खाने से हमारे शरीर कमजोरी दूर होती है। भीगे हुए मुनक्के को खाने से आंखों की रोशनी को भी बढ़ाया जा सकता है। मुनक्का खाने से झड़ते हुए बालों को भी बचाया जा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

