मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Health

अगर आपको ऑफिस में काम करते वक्त नींद आती है तो अपनाएं ये टिप्स

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अगर आपको ऑफिस में काम करते वक्त नींद आती है तो अपनाएं ये टिप्स

अगर आपको ऑफिस में काम करते वक्त नींद आती है तो अपनाएं ये टिप्स

N
डेस्क रिपोर्टर
हम में से काफी लोग है जिन्हें ऑफिस में काम करते वक्त बहुत नींद आती हैं। लगातार एक जगह बैठ कर काम करने से आपकी बॉडी  सुस्त होने लगता है। जिसके करण अपको बार बार जम्हाई आती है और आपकी पलकें भारी होती है। ऑफिस में नींद आना काम में लापरवाही नहीं है  बल्कि यह शरीर की सुस्ती है। ज्यादातर ऐसा लंच के बाद और दोपहर में नींद सा लगने लगता है। ऑफिस के वक्त नींद आने से आपके काम में गलती तो हो ही सकती है, इसके साथ ही अगर आपके किसी  सीनियर या बाॅस ने अपको सोते हुए देख लिया तो अपको  डांट भी पड़ सकती है। इसलिए जरूरी है कि ऑफिस में नींद आने की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए। तो चलिए जानते है इससे निजात पाने के तरीकों को।

 
क्या है ऑफिस में नींद आने के कारण

* विशेषज्ञों कि माने तो ऑफिस में नींद आने का कारण, लगातार एक ही जगह पर बैठे कर काम करना हो सकता है।

* शारीरिक थकान भी नींद आने की वजह हो सकती है। 

* काम करते समय मन न लगना या मस्तिष्क की थकान के कारण भी अपको नींद आ सकती है।
 
 
 
 
कैसे पाए ऑफिस में नींद की समस्या से छुटकारा

डेस्क स्ट्रेचिंग
लगातार एक ही जगह पर काम करते करते शरीर में थकावट होने लगती है। खासकर एसा खाना खाने के बाद होता है। जिसके बाद आपको आलस आने लगता है। ऐसे में खाने को पचाने और थकान को दूर करना बहुत जरूरी है। इसके आप डेस्क स्ट्रेचिंग कर सकते है।  डेस्क स्ट्रेचिंग करने से आपकी मांसपेशियां लचीली होती है। जिससे आपके शरीर में रक्त प्रवाह बनता है और शरीर को ऊर्जा मिलती है। इसके लिए आप नेक रोल, फुट पंप और आर्म सर्कल अपना सकते हैं। 

 
कम से कम 10 से 15 मिनट टहलें
लगातार डेस्क पर बैठ कर काम करने से शरीर सुस्त हो जाता है। ऐसे में काम करते करते थोड़ा वक्त निकाल कर कुछ देर टहले।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें