मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Health

Summer Desi Drinks: गर्मी के मौसम में करें इन देसी ड्रिंक्स का सेवन, पेट को मिलेगी राहत

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Summer Desi Drinks: गर्मी के मौसम में करें इन देसी ड्रिंक्स का सेवन, पेट को मिलेगी राहत

Summer Desi Drinks: गर्मी के मौसम में करें इन देसी ड्रिंक्स का सेवन, पेट को मिलेगी राहत

N
डेस्क रिपोर्टर

गर्मियों के मौसम में बॉडी का पानी कम होने लगता है। इस मौसम में कई लोग अपनी बॉडी को ठंडा रखने के लिए ठंडी चीज़ों का सेवन करते है। जो बेशक अपको कुछ देर के लिए तो राहत दे देते है पर बाद में जैसे के तैसे हो जाते है। अगर आप बहुत ज्यादा ठंडी चीज़ों का सेवन करेंगे तो आपको सर्दी-जुकाम होने का डर रहता है। साथ ही आप गर्मी से राहत पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम का अधिक सेवन करेंगे तो ये सर्दी-जुकाम के साथ ही मोटापा बढ़ने का भी काम करता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स बताएंगे जिन्हें आप आराम से अपने घर में ही तैयार कर लेंगे। साथ ही ये किसी भी तरह से आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं होते है।


बेल का शरबत का करें सेवन

ये फल गर्मियों के मौसम में मिलता है। ये आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही इसे पीने से आप कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते है। बेल के अंदर एंटी फंगल और एंटी पैरासाइट जैसे गुण पाए जाते है। कैल्शियम, आयरन, थायमिन, गुड फैट, फाइबर, बीटाकैरोटिन, राइबोफ्लेविन और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्वों पाए जाते है। गर्मी के मौसम में ये आपके पेट को ठंडा रखने का भी काम करता है।


नींबू शिकंजी का करें सेवन

गर्मी के मौसम में नींबू शिकंजी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी कि भरपूर मात्रा होती है। नींबू आपकी बॉडी को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ गर्मी से भी बचाने का काम करता है। इसके साथ ही विटामिन सी तत्व इम्युनिटी क्षमता को बढ़ाता है। इससे आपको बॉडी से संक्रामक बीमारियां दूर रहती हैं। इसे एंटीआक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। नींबू के सेवन करने से जी मिचलाना और एसिडिटी जैसी समस्याओं दूर हो जाती है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें