शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Health

Summer Diet Tips:गर्मी के मौसम में खाएं इन मेलन को, सेहत रहेगी मस्त

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Summer Diet Tips:गर्मी के मौसम में खाएं इन मेलन को, सेहत रहने मस्त

Summer Diet Tips:गर्मी के मौसम में खाएं इन मेलन को, सेहत रहने मस्त

N
डेस्क रिपोर्टर

आखिरकार गर्मी का मौसम आ गया है और साथ ही यह मौसम अपने साथ लाया है कई तरह के फलों का सीज़न भी। इस मौसम में आम के साथ साथ जिस फल को सबसे अधिक पसंद किया जाता है, वह फल है मेलन। मेलन की कई किस्में पाई जाती हैं, जिसमें तरबूज़, खरबूज़ा, सरदा आदि शामिल होते हैं। इन्हें जरूर आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ये खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ ही यह शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करते हैं।


गर्मी के मौसम में आप इसे दोहपर में स्नैक के तौर पर खा सकते है। इसके साथ ही आप इसे सलाद में भी शामिल कर सकते हैं या फिर इसकी ठंडी-ठंडी स्मूदी तैयार करके पी सकते है। 


इन मेलन फलों का करें सेवन


तरबूज़

तरबूज़ एक ऐसा फल होता है जिसे भारत में खूब पसंद किया जाता है। बाहर से कठोर हरे रंग का दिखने वाला यह फल अंदर से सॉफ्ट और लाल रंग का होता है, जिसका खाने में बेहद मीठा स्वाद होता है। तरबूज़ गर्मी के मौसम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आप इसे नॉर्मल भी खा सकते है या फिर इसको सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप तरबूज़ को ब्लेंड कर इसका जूस भी बना कर पी सकते है। 


खरबूज़

गर्मी के मौसम में खरबूज़ चारों तरफ दिखाई देता है। इस फल में पानी की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से गर्मी में यह फल बेस्ट माना जाता है। खरबूज़ बाहर से हरे और ब्राउन रंग का पाया जाता है। साथ ही ये अंदर से हल्के हरे या फिर पीले रंग का रहता है। ठीक तरबूज़ की तरह यह फल भी स्वाद में मीठा होता है।


सरदा

सरदा को इंग्लिश में हनीड्यू मेलन बोला जाता है। साथ ही यह स्वाद में एक दम शहद जितना मीठा होता है। बाहर से ब्राइट पीले रंग का सरदा अंदर से सफेद और खाने में बेहद मुलायम होता है। यह फल भी विटामिन-सी से भरपूर पाया जाता है। साथ ही इसमें इम्यूनिटी को बढ़ावा देने वाले गुण भी मौजूद होते हैं।


कड़वा मेलन

कड़ना मेलन का अर्थ है 'करेला' हम सभी ये जानते हैं कि बाकी मेलनस की तरह करेला मीठा नहीं पाया जाता है। साथ ही आप कभी भी इसे अपनी मर्ज़ी से नहीं खाएंगे। पर यह स्वाद में भले ही बेहद कड़वा हो, पर पोषक तत्वों से यह भरपूर होता है। इसके फायदों में ब्लड शुगर को मैनेज करने के साथ साथ वज़न घटाने में भी ये काफी लाभदायक होता है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें