शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Health

घर के आंगन में लगी यह पत्तियां सेहत के लिए है वरदान, जानें इनके फायदे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
घर के आंगन में लगी यह पत्तियां सेहत के लिए है वरदान, जानें इनके फायदे

घर के आंगन में लगी यह पत्तियां सेहत के लिए है वरदान, जानें इनके फायदे

N
डेस्क रिपोर्टर

घरों में हम कई तरह के पेड़ पोधें लगाते है। यह पौधें दिखने में सामान्य नजर आते है, पर इनमें सेहत से जुड़े हुए कई गुण छुपे होते हैं। इन्हीं में से कुछ की ऐसी पत्तियां होती हैं, जो आपको अपने आस-पास आसानी से दिखती होगी पर इनके गुण पर ज़्यादातर लोगों का ध्यान नहीं जाता है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी पत्तियों के बारे में जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसके साथी ही इनसे कई सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर यह पत्तियां आपकी कई तरह की समस्या को दूर करने का काम करती है। 


नीम की पत्ती 

नीम की पत्तियां काफी लाभदायक होती है। इनमें एक नहीं, बल्कि कई सारे औषधीय गुण मौजूद होते है। अगर आप इन्हें खाली पेट चबाएंगे तो आपके बदन पर फोड़े-फुंसी और चेहरे पर पिंपल्स कभी नहीं आएंगे। इसके साथ ही इसका सेवन करने से पेट में कीड़े की दिक्कत भी ख़त्म होती है। वहीं नीम की पत्तियां को अगर आप खाली पेट चबाएंगे तो इससे ब्लड वेसेल्स हेल्दी बनी रहती है। 


तुलसी की पत्ती

तुलसी की पत्तियां भी एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल के गुण मौजूद होते है। तुलसी की पत्तियां खाने से पेट में ऐंठन, सर्दी-जुकाम, शरीर में सूजन, जोड़ों के दर्द और स्किन इंफेक्शन जैसी कई समस्या से राहत मिलती है। 


पुदीना की पत्ती 

पुदीना की पत्ती सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन्हें चबाने से एसिडिटी, अपच और गैस जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसके साथ ही ये मुंह और सांस की दुर्गंध को भी दूर करने का काम करती है।  



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें