शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Health

आज है World Heart Day, जानें हार्ट से जुड़ी कुछ अहम बातें, इस तरह से बच सकते है हार्ट अटैक से!

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आज है World Heart Day, जानें हार्ट से जुड़ी कुछ अहम बातें, इस तरह से बच सकते है हार्ट अटैक से!

आज है World Heart Day, जानें हार्ट से जुड़ी कुछ अहम बातें, इस तरह से बच सकते है हार्ट अटैक से!

N
डेस्क रिपोर्टर
आजकल की लाइफ स्टाइल के कारण व्यक्ति अपने खान पान का सही से ध्यान नहीं रख पाता है। जिसकी वजह से आपकी सेहत पर इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं दिल से जुड़ी बीमारियों का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में युवा हार्ट अटैक, स्ट्रोक, कार्डियक अरेस्ट और अन्य कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बीमार हो रहा है। इसके साथ ही फिट और तंदुरुस्त दिखने वाले इंडस्ट्री के कई सेलिब्रिटीज को भी हार्ट अटैक शिकायत हो रही है।

अभी तक आप जानते होंगे कि कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी कई बीमारियां हार्ट अटैक का कारण होती है। पर इसके अलावा भी कई ऐसे फैक्टर्स होते हैं, जिसकी वजह से हार्ट अटैक आ सकता है। आपको ये जानकर थड़ी हैरानी होगी कि आपके दांत और मसूड़ों का भी सीधा कनेक्शन आपके दिल से होता है। ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ के अवसर पर आज हम आपको  बताएंगे कि कैसे ओरल हेल्थ से हार्ट प्रभावित हो सकता है। तो चलिए जानते है।
 
 
 
क्या है ओरल हेल्थ और हार्ट का कनेक्शन?
मायोक्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हुई कुछ स्टडी में यह बात सामने आई है कि, यादि आपके दांतों और मसूड़ों में कोई भी समस्या है तो इसके कारण   से हार्ट डिजीज होने का जोखिम बढ़ जाता है। मसूड़ों की डिजीज को  'पीरियोडोंटाइटिस' कहते है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल खराब डेंटल हेल्थ के कारण हमारी ब्लड स्ट्रीम में बैक्टीरियल इंफेक्शन होने लगता है, जो आपके हार्ट के वॉल्व की फंक्शनिंग को प्रभावित करने लगता हैं। जिसके कारण हार्ट अटैक आने की संभावना बढ जाती है।


बतादें कि, जिन लोगों के हार्ट में आर्टिफिशियल वॉल्व लगे हैं, उन्हें अपने दांतो की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए।

ऐसे रखें अपने डेंटल हेल्थ का ख्याल
हर व्यक्ति को अपने दांतों को क्लीन रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार जरूर ब्रश करना चाहिए। वहीं अपको इस बात का भी ध्यान करना चाहिए कि आपका टूथपेस्ट और टूथब्रश अच्छी क्वालिटी का तो है? इसके साथ ही एंटी कैविटी माउथ वॉश का भी यूज किया जा सकता है। 
 
 
डेंटल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए आप समय-समय पर चेकअप कर वाना भी काफी जरूरी होता है।  दांतों को लेकर की गई लापरवाही से अपको दूसरी कई समस्याओं का सामना करना पढ़ सकता है। इसलिए बेहतर है की आप अपने दातों का अच्छे से ध्यान रखें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें