मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Logo
Health

बाजार में टमाटर मिल रहें है महंगे, तो सब्जियां बनाने के लिए करें इन चीजों का प्रयोग

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बाजार में टमाटर मिल रहें है महंगे, तो सब्जियां बनाने के लिए करें इन चीजों का प्रयोग

बाजार में टमाटर मिल रहें है महंगे, तो सब्जियां बनाने के लिए करें इन चीजों का प्रयोग

N
डेस्क रिपोर्टर

ठंड के मौसम में टमाटर हमारे खाने को हेल्‍दी बनाने के साथ साथ खाने के स्‍वाद और उसके रंग को भी निखारता है। फिलहाल इन दिनों टमाटर का दाम काफी बढ़ा हुआ है, जिस कारण से कई घरों में लोग टमाटर खरीदने से बच रहे है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आज हम आपको यहां कुछ विकल्‍प बताएंगे। जिनकी मदद से आप अपने खाने का रंग और स्‍वाद दोनों बढा पाएंगे। ये टिप्स स्‍वाद के साथ आपके खाने को हेल्‍दी बनाएगा। तो चाहिए जानते है इन टिप्स के  बारे में… 


टमाटर कि जगह इन चीजों को करें यूज


टोमेटो प्‍यूरी या टोमेटो सॉस

अगर आपको आपके खाने में ठीक टमाटर जैसा ही स्‍वाद चाहिए तो आप बाजार से टोमेटो सॉस या टोमेटो प्‍यूरी को लाकर, अपनी कुकिंग के लिए यूज कर सकती है। इससे आप  बेहतरीन सब्जियां, करी आदि आसानी से बना सकते हैं। ये अपको आराम से बाजार में मिल जाएगा, साथ ही इसके दाम भी काम होंगे। जिसे लेने के लिए आपको ज्यादा सोचना नहीं पढ़ेगा।


चुकंदर  

आप अपनें खाने में चुकंदर का भी  इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे यूज करने से आपकी सब्‍जी का रंग बहुत अच्छा आएगा और ये सेहत के लिए बेहद अच्‍छा होता है। कई लोगों को इसका स्वाद अच्छा नही लगता है तो ऐसे में आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और सिरका मिला दें। इससे इसका स्‍वाद अच्छा हो जाएगा। 

इमली

अगर आपको आपके खाने में टमाटर का खट्टापन लाना है तो आप सब्‍जी और चटनी में इमली का यूज कर सकती है। इसके लिए  एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमे  इम‍ली को डाल दें। कुछ देर बाद इसे हाथ से अच्छे से मैश कर लें और इसके बीच निकाल दें। इसके बाद आप इसे अपने खाने में प्रयोग कर सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें