शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Health

बेसन के फेस पैक का ऐसे करें इस्तमाल, टैनिंग के साथ दूर होंगे चहरे से दाग और धब्बे

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बेसन के फेस पैक का ऐसे करें इस्तमाल, टैनिंग के साथ दूर होंगे चहरे से दाग और धब्बे

बेसन के फेस पैक का ऐसे करें इस्तमाल, टैनिंग के साथ दूर होंगे चहरे से दाग और धब्बे

N
डेस्क रिपोर्टर
गर्मी के मौसम में स्किन से रिलेटेड कई तरह की समस्या सामने आने लगती है। टैनिंग और पिगमेंटेशन की समस्‍या तो बेहद आम है। प्रदूषण और धूल मिट्टी के कारण फेस पर पिंपल्‍स के साथ साथ कई तरह की परेशानी होने लगती है। स्किन से जुड़ी समस्या अक्सर अपना दाग छोड़ जाते हैं। इन दाग धब्‍बों को दूर करने के लिए कई लोग तरह तरह की कोशिश करते है। पर उससे भी कोई असर नही होता है। पर अगर आप अपने स्किन केयर रुटीन में बेसन को एड करेंगे तो आपको इसके काफी फायदे मिल सकते हैं। आज  हम आपको बेसन के  ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपनी स्किन को आसानी से निखार ला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि टैनिंग और फेस के दाग धब्‍बों को दूर करने के लिए कैसे बेसन का इस्तमाल किया जा सकता है।  

 
 
ऐसे बनाएं बेसन का फेस पैक

बेसन में लिनोलेनिक एसिड मौजूद होता है, जो टैनिंग को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसकी मदद से आप घर बैठे आसानी से डीटैनिंग पैक तैयार कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए आप 2 चम्‍मच बेसन में 1 चम्‍मच नींबू का रस डाले इसके बाद इसमें  1 चम्‍मच दही मिलाएं। अब इसमें 1 चुटकी हल्‍दी और 1 चुटकी नमक मिलाएं। इसके बाद आप इसे अपने फेस और हाथ पैर पर अच्छे से लगाएं। अब 10 मिनट बाद नॉर्मल पानी से इसे धो दें।

अगर आप मुहांसों से परेशान है तो आप बेसन और टमामट का फेस पैक का यूज कर सकते है। ये चेहरे के मुहांसों को दूर करने का काम करता है। साथ ही इसके दाग को भी हल्‍का करदेता है। बेसन और टमाटर फेस पैक तैयार करने के लिए आप  सबसे पहले 2 चम्मच बेसन लें फिर उसमें टमाटर का रस डाले। इसके बाद उसमे थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर मिलाएं। अब इसे अपने फेस पर अच्छे से लगाएं। 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें