N
डेस्क रिपोर्टर
हरसिंगार के पौधे को रात रानी, नाइट जैस्मिन और पारिजात के नाम से भी जानते है। इसका पेड़ दिखने में बहुत खूबसूरत तो लगता ही हैं, साथ ही इनकी ख़ूशबू से पूरा इलाका महक जाता है। इन पेड़ों की खासियत सिर्फ खूबसुरती और खुशबूदार फूलों तक ही सीमित नहीं है। आपको यह जानकर थोड़ी हैरानी होगी लेकिन हरसिंगार का पेड़ आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। हरसिंगार के पौधे में एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल के गुण होते हैं, जो हमारी सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं में मददगार के रूप में उभर के सामने आते है।
अगर आप हरसिंगार के फूल के फायदों से अनजान है, तो जानिए रात रानी के फूल किस तरह सेहत को फायदा पहुंच सकते हैं।
सायटिका में फायदेमंद
4 से 5 पत्तियां लें, उसे पिसले फिर उसे पानी में उबाल लें। इसके बाद उसे छानें और खाली पेट दिन में कम से कम दो बार पिएं। इससे सायटिका के दर्द से अपको राहत मिलेगी।
अर्थराइटिस में करें इस्तेमाल
हरसिंगार की पत्तियां, फूल और पेड़ की छाल लें और इन्हें लगभग 200ml पानी में डालकर उबाल लें। पानी को तब तक उबालें जब तक पानी 50ml तक का न पहुंच जाए। इसे आप गुनगुना ही पिएं।
सूखी खांसी में है मददगार
आगर अपको सूखी खांसी हो रही है तो रात रानी के पेड़ की सूखी पत्तियां लें और फिर इन्हें कूट लें। फिर इसके बाद इसका जूस लें और शहद के साथ पी लें।
साइनस, सर्दी और खांसी से मिलता है आराम
सर्दी और साइनस से जल्द आराम पाने के लिए हरसिंगार की पत्तियां और उसके फूलों को पानी में उबाल ले और फिर इसे छानकर एक कप में डाल कर पी लें। इसमें अगर आप चाहे तो तुलसी की पत्तियां भी डाल सकती हैं।
आंतों में कीड़े हो तो करे इसका इस्तेमाल
हरसिंगार के पत्तों को पीसकर उसमें से दो चम्मच रस निकाल लें। उसके बाद उसमे मिश्री मिला ले और पानी के साथ इसका रोज सेवन करें।
बुख़ार
बुखार में रात रानी के पेड़ की पत्तियां और इसके फूलो का इस्तेमाल कर सकते है। इसे बनाने के लिए तुलसी के 3 से 4 पत्तों को ले और उसमे 3 ग्राम पेड़ की छाल और 2 ग्राम पत्ते को मिक्स कर लें। इन सभी चीज़ों को पानी में अच्छे से उबाल लें, फिर दिन में दो बार इसे पिएं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

