Thursday , May , 02 , 2024

मोदी का बस्तरवासियों से है अटूट प्रेम – विष्णु देव साय

मोदी का बस्तरवासियों से है अटूट प्रेम – विष्णु देव साय

बस्तर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की। बस्तर में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र से प्रधानमंत्री जी को बहुत प्यार है। उन्होंने बीजापुर के “जांगला” से ही आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। जिससे बड़े से बड़े से बीमारी का इलाज प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त में हो रहा है, सस्ते में हो रहा है। मोदी जी ने दंतेवाड़ा के “जावंगा” में एजुकेशन सिटी जाकर यहाँ के आदिवासी बच्चों से मुलाकात किया, आत्मीय संवाद किया था। वनधन केंद्र जाकर, हमारे आदिवासी भाई-बहन लघु वनोपज का कैसे प्रसंस्करण करते हैं, कैसे संग्रह करते हैं, कैसे बेचते हैं उसको देखा।


सीएम ने कहा, मोदी जी एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए सबसे अधिक बस्तर का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी छत्तीसगढ़ और बस्तर कई बार आए हैं। वो यह जानते हैं कि बस्तर के आदिवासी कैसा जीवन जीते हैं। जब श्री साय बोल रहे थे तब प्रधानमंत्री मोदी भी मंच पर आसीन थे। वे बस्तर लोकसभा के आमाबाल, नारायणपुर में चल रही जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी ने एक आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया और छत्तीसगढ़ में एक आदिवासी बेटे को मुख्यमंत्री का दायित्व देने वाले माननीय नरेंद्र मोदी जी ही हैं, यह केवल भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है।


उन्होंने कहा कि हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री, दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के नेता नरेंद्र मोदी जी का बस्तर आगमन हुआ है। मैं बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ वासियों की ओर से आपका हार्दिक स्वागत करता हूँ।शंखनाद रैली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप, कांकेर लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी सहित विधायकगण एवं भाजपा के शीर्ष नेता भी उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में अटल जी को याद करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ राज्य अटल जी की ही देन है, भारतीय जनता पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि आदिवासियों का समुचित विकास हो इसलिए अटल जी ने छत्तीसगढ़ बनाया।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment