Friday , May , 03 , 2024

रूस से जंग में मारे गए 31 हजार यूक्रेनी सैनिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

रूस से जंग में मारे गए 31 हजार यूक्रेनी सैनिक, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया बड़ा दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि रूस की तरफ से जंग शुरू करने के बाद गत दो वर्षों में 31 हजार यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। जेलेंस्की ने कीव में ‘यूक्रेन- वर्ष 2024’ फोरम में कहा कि इस युद्ध में 31 हजार यूक्रेनी सैन्य कर्मी मारे गए हैं। तीन लाख या डेढ़ लाख नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है। लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है।


हालांकि, जेलेंस्की ने कहा कि वह घायल या लापता सैनिकों की संख्या का खुलासा नहीं करेंगे। रूस का यूक्रेन पर 24 फरवरी, 2022 को आक्रमण शुरू करने के बाद से यह पहली बार है कि कीव ने जान गंवाने वाले अपने सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है।

रूस की तरफ लाखों का दावा

रूस से युद्ध शुरू होने के बाद से ही यूक्रेन मौतों की संख्या पर निगरानी रख रहा है। वहीं अक्सर यूक्रेन की तरफ से रूसी सैनिकों की मौत के आंकड़े भी जारी किए जाते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने बताया कि रूस में पांच लाख मौतें हुई हैं, जिनमें सैन्य कार्रवाई के दौरान एक लाख 80 हजार मौतें हुईं हैं। हालांकि, रूस ने इस आंकड़े की पुष्टि नहीं की है.

पेंटागन का लीक दस्तावेज

बता दें कि एक साल पहले अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी पेंटागन के एक लीक दस्तावेज में सामने आया था कि यूक्रेन की तरफ लगभग 17,000 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि एक लाख से ज्यादा घायल हुए हैं। इसी रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि रूस की तरफ से लगभग 42 हजार से ज्यादा सैनिक मारे गए थे और एक लाख 70 हजार से अधिक घायल हुए थे।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment