Wednesday , May , 01 , 2024

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर, भोपाल और पन्ना में करेंगे चुनाव प्रचार

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज सागर भोपाल और पन्ना में करेंगे चुनाव प्रचार

भोपाल। मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीट छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी, शहडोल, जबलपुर और बालाघाट में शुक्रवार 19 अप्रैल को मतदान है। गुरुवार दोपहर तक सभी पोलिंग बूथों पर मतदान दल इवीएम, वीवीपैट सहित अन्य जरूरी साम्रगी लेकर पहुंच जाएंगी। मतदान से 48 घंटे पहले से चुनावी शोरगुल बंद है। प्रत्याशी वन टू वन संपर्क कर जरूर अपने पक्ष में माहौल बना रहे हैं। 

उधर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भोपाल, सागर और पन्ना में चुनावी सभा करेंगे। CM मोहन यादव सुबह 10.30 बजे भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा का नामांकन दाखिल कराएंगे। 12.35 बजे सागर में भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। शाम 6 बजे पन्ना जिले के पवई में भाजपा प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के साथ रोड-शो करेंगे। मुख्यमंत्री कुआतात स्थित मां कंकाली मंदिर में दर्शन पूजन कर रात 10:10 बजे खजुराहो से भोपाल रवाना होंगे।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment