Wednesday , May , 01 , 2024

जिन 6 लोकसभा सीटों पर कल है चुनाव वहां पिछले चुनाव में यह थे नतीजे

जिन 6 लोकसभा सीटों पर कल है चुनाव वहां पिछले चुनाव में यह थे नतीजे

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का शोर-शराबा थम गया है। पहले फेज में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। इन छह सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जबलपुर में सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार हैं। शहडोल में सबसे कम 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सीधी में 17, छिंदवाड़ा में 15, मंडला में 14 और बालाघाट में 13 कैंडिडेट के बीच चुनावी घमासान है। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की पूरी तैयारियां कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।


जबलपुर: 4.54 लाख वोटों से हारे थे विवेक तन्खा

जबलपुर में भाजपा के राकेश सिंह ने कांग्रेस के विवेक तन्खा को 454744 वोटों से मात दी थी। राकेश को 826454 तो तन्खा को 371710 वोट मिले थे।   


छिंदवाड़ा: नकुलनाथ को 5.87 लाख वोट मिले थे

छिंदवाड़ा में 2019 के चुनाव में कांग्रेस के नकुलनाथ ने भाजपा के नाथनसाहा कवरेती को 37536 वोटों से शिकस्त दी थी। नकुलनाथ को 587305 वोट मिले थे। वहीं नाथनसाहा ने 549769 वोट हासिल किए थे।


बालाघाट: 2.42 वोट से जीते थे ढाल सिंह 

बालाघाट में 2019 के चुनाव में भाजपा के ढाल सिंह ने कांग्रेस की मधु भगत को 242066 वोटों से हराया था। ढाल सिंह को 696102 वोट मिले थे। वहीं मधु भगत ने 454036 वोट हासिल किए थे।


सीधी: अजय सिंह को 2.86 लाख वोटों से मिली थी शिकस्त

2023 में विधानसभा चुनाव जीतने वालीं रीति पाठक ने 2019 में सीधी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। रीति पाठक ने 698342 वोट हासिल की कांग्रेस के अजय सिंह राहुल को 286524 वोटों से हराया था। अजय को 411818 वोट मिले थे। 


शहडोल:  हिमाद्री ने प्रमिला को हराया था

शहडोल एसटी सीट है। यहां भाजपा के हिमाद्री सिंह ने कांग्रेस की प्रमिला सिंह को 403333 वोटों से हराया था। हिमाद्री को 747977 तो प्रमिला को 344644 वोट मिले थे।  


मंडला: फग्गन सिंह ने कमल सिंह को हराया था 

एसटी सीट मंडला में भाजपा के फग्गन सिंह ने 737266 वोट हासिल कर कांग्रेस के कमल सिंह मरावी को 97674 वोटों से हराया था। मरावी को 639592 वोट मिले थे।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment