Thursday , May , 02 , 2024

एपमी की 6 लोकसभा सीटों पर जारी है मतदान, हॉट सीट छिंदवाड़ा में महिलाओं में दिखा भारी उत्साह, सुबह से लगी लंबी कतार

एपमी की 6 लोकसभा सीटों पर जारी है मतदान, हॉट सीट छिंदवाड़ा में महिलाओं में दिखा भारी उत्साह, सुबह से लगी लंबी कतार

भोपाल। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर आज यानि 18 अप्रैल को मतदान हो रहा है। पहले चरण की 6 सीटों छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सीधी, बालाघाट और शहडोल आज सुबह सात बजे से वोटिग शुरू हो गई है। छह सीटों दो सीट शहडोल और मंडला अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं।


इन सीटों पर 88 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इसमें 81 पुरुष और 7 महिला प्रत्याशी है। सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार जबलपुर और सबसे कम 10 उम्मीदवार शहडोल में है। पहले चरण की हॉट सीट छिंदवाड़ा से कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ मैदान में हैं। जबलपुर सीट से आशीष दुबे बीजेपी की तरफ तो दिनेश यादव कांग्रेस की ओर से हुंकार भर रहे हैं।


मध्य प्रदेश की हॉट सीट लोकसभा छिंदवाड़ा पर मतदान शुरू हो चुका है। यहां पर भारी संख्या में मतदान करने के लिए लोग मतदान केंद्र पहुंचे हैं। खासतौर पर महिलाओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह दिखाई दिया। बता दे छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ और भाजपा से बंटी विवेक साहू चुनावी मैदान में है।


आज होने वाले पहले चरण के मतदान में 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 57 लाख 20 हजार 780 पुरुष, 55 लाख 88 हजार 669 महिला और 187 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। आज कुल 81 पुरुष और 7 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 19 उम्मीदवार जबलपुर और सबसे कम 10 उम्मीदवार शहडोल में है।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment