Friday , May , 03 , 2024

सुरीला हुआ लोकसभा का चुनाव : गीत और संगीत से वोटरों का मूड बना रहे राजनीतिक दल

सुरीला हुआ लोकसभा का चुनाव : गीत और संगीत से वोटरों का मूड बना रहे राजनीतिक दल

नई दिल्ली। इस डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले गीत भी डिमांड में हैं, नेताओं की बयानबाजी और सियासी तकरार के बीच गीत भी अपनी जगह बनाएंं हुए हैं। देश में लोकसभा चुनाव का माहौल चरम पर नजर आ रहा है। 


गानों का क्रेज नहीं हुआ खत्म 

एक ओर जहां बीजेपी कांग्रेस के नेताओं की सभाएं हो रही हैं, तो वहीं चुनावी प्रचार प्रसार में भी नेता पूरी ताकत से जुट गए हैं, लेकिन इन सब के बीच में चुनावी गानों का भी अपना एक अलग क्रेज है। डिजिटल दौर में चुनाव के प्रचार प्रसार का तरीका जरूर बदला है, लेकिन इन गानों का क्रेज बिल्कुल भी खत्म नहीं हुआ है। बल्कि अब तो इन गानों की कंपोजिंग की डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है।


7 करेाड़ से ज्यादा लोग ने देखनार सुना भाजपा का गाना 

चुनाव का एलान होने से पहले ही भाजपा ने चुनावी तराने गुनगुनाने शुरू कर दिए थे। अब तो एक के बाद एक नए गीत जारी किए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले...मैं हूं मोदी का परिवार गीत पेश किया गया। अब सपने नहीं हकीकत बुनते, तभी तो सब मोदी को चुनते गीत लॉन्च किया गया है। भाजपा इस गीत के कई हिस्से जारी कर चुकी है। यूट्यूब पर इसे अब तक 7 करेाड़ से ज्यादा लोग देख और सुन चुके हैं।


12 भाषाओं में जारी हुआ गाना 

मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक नया वीडियो 12 भाषाओं में जारी किया है। इस गीत के बोल हैं- सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं। 3 मिनट 19 सेकंड के इस वीडियो में भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है। वीडियो में उन अहम घटनाओं, पलों और योजनाओं के बारे में दिखाया गया है, जिनके लिए केंद्र सरकार लगातार देश-दुनिया में चर्चा मे रही है। यह भी दावा किया जा रहा है कि नया गाना पूरे देश की भावना को दर्शाता है। 


भारत की बदलती तस्वीर दिखाने की कोशिश 

इस गीत के जरिये भाजपा मोदी सरकार के किए कामों और वादों को पूरा करने के दावे कर रही है। मतदाताओं को बताने की कोशिश की है कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 10 वर्षों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इस नए गाने में 2014 से पहले के हालात और नरेंद्र मोदी के वर्ष 2014 में देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की बदलती तस्वीर को दिखाया गया है। 


कांग्रेस ने भी जारी किया है गाना 

कांग्रेस ने भी अपना एजेंडा मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए न्याय गीत पेश किया है। अपने गाने में कांग्रेस ने पांच न्याय और युवाओं के लिए दी गई गारंटियों का जिक्र किया है। कांग्रेस के पांच न्याय में युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय शामिल हैं। वीडियो करीब 2 मिनट 34 सेकंड का है। 


तीन रंग लहराएंगे जब न्याय पाएंगे…

वीडियो के ज्यादातर हिस्सों में राहुल गांधी की यात्राओं के दृश्य हैं। गाने का हुक, तीन रंग लहराएंगे जब न्याय पाएंगे जुबान पर चढ़ता है। इस गीत में युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए एमएसपी और अप्रेंटिसशिप की गारंटी का जिक्र किया है। करीब एक महीने पहले लॉन्च इस गीत को यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment