Friday , May , 03 , 2024

दिल्ली शराब घोटाले मामले में अब तक सीएम केजरीवाल समेत 16 गिरफ़्तारियां हुई

दिल्ली शराब घोटाले मामले में अब तक सीएम केजरीवाल समेत 16 गिरफ़्तारियां हुई

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में अब तक की सबसे बड़ी गिरफ्तारी के रूप में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दिल्ली शराब घोटाला में गिरफ्तारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केजरीवाल से पहले इस मामले में दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जेल में हैं।


नवंबर 2021 में दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने नई आबकारी नीति का ऐलान किया। इस नीति के जरिए राजधानी में 32 जोन बनाए गए और हर जोन में 27 दुकानें खोले जाने की योजना थी। इस नीति के जरिए पूरी दिल्ली में 849 शराब की दुकानें खोली जानी थीं। साथ ही सभी सरकारी ठेकों को बंद कर इन दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया। इसके पीछे सरकार का कहना था कि दिल्ली सरकार को 3500 करोड़ रुपए से अधिक का फायदा होगा।


सितंबर 2022 से गिरफ्तारी का सिलसिला शुरू

लेकिन इस नीति का विरोध भी शुरू हो गया। जुलाई 2022 में दिल्ली के मुख्य सचिव ने इस नई नीति के खिलाफ अनियमितता की जानकारी दी। फिर दिल्ली के उपराज्यपाल ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सीबीआई जांच की मांग कर डाली। जांच एजेंसियों की ओर से की जा रही जांच में गिरफ्तारी का सिलसिला सितंबर 2022 से ही शुरू हो गया।

सीबीआई ने सितंबर 2022 में आम आदमी पार्टी के संचार प्रमुख और शराब नीति के विजय नायर को गिरफ्तार किया। नायर केजरीवाल के बेहद करीबी बताए जाते हैं। वह एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ भी रहे हैं।

इसके बाद हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली की गिरफ्तारी हुई। 18 महीनों से हिरासत में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों उन्हें 5 हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी है, साथ में उन्हें ईडी अधिकारियों के साथ संपर्क में बने रहने का निर्देश दिया है। इसके बाद में शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। वह देश के बड़े कारोबारियों में गिने जाते हैं। वह इंडो स्पिरिट कंपनी के डीजी है।


अब तक गिरफ्तार आरोपियों के नाम

विजय नायर (AAP के कम्युनिकेशन हेड)

अभिषेक बोइनपल्ली (शराब कारोबारी)

समीर महेंद्रू (कारोबारी)

पी सरथ चंद्रा (शराब कंपनी के प्रतिनिधि)

बिनोय बाबू (शराब कंपनी के प्रतिनिधि)

अमित अरोड़ा (कारोबारी)

गौतम मल्होत्रा (शराब कारोबारी)

राघव मंगुटा (कारोबारी)

राजेश जोशी (कारोबारी)

अमन ढाल (कारोबारी)

अरुण पिल्लई (साउथ ग्रुप के सहयोगी)

मनीष सिसोदिया (Dy CM, दिल्ली सरकार)

दिनेश अरोड़ा (मिडिलमैन, संजय सिंह और सिसोदिया के करीबी)

संजय सिंह (AAP सांसद)

के. कविता (South Cartel Head)

अरविंद केजरीवाल (CM, दिल्ली सरकार)

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment