Friday , May , 03 , 2024

धोनी से हारी मुंबई, चेन्नई ने इंडियंस को 20 रन से हराया; मैच के रहे दो टर्निंग पॉइंट

धोनी से हारी मुंबई, चेन्नई ने इंडियंस को 20 रन से हराया; मैच के रहे दो टर्निंग पॉइंट

आईपीएल के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रनों से हरा दिया। मैच में मुंबई की हार के दो टर्निंग पॉइंट रहे। पहला धोनी का आखिरी ओवर की 4 बॉल पर 20 रन बनाना और दूसरा सूर्यकुमार यादव का शून्य पर आउट होना। हांलाकि मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। रोहित ने 63 बॉल पर 105 रन बनाए। रोहित ने 11 चौके और 5 छक्के लगाए। 

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन बनाए। आखिरी ओवर में धोनी बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने हार्दिक पंड्या को लगातार 3 छक्के लगाएं। चेन्नई की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 69 रन और शिवम दुबे ने 66 रनों की आतिशी पारी खेली। 

पहली गेंद पर आउट हुए सूर्या
मथिषा पथिराना ने पहले गेंद पर ईशान किशन को आउट किया। इसके बाद आए सूर्यकुमार यादव को अगली ही बॉल पर पथिराना ने एक बेहतरीन बॉल पर कैच आउट करा दिया। सूर्या से मुंबई को काफी उम्मीदें थी। लेकिन उनका आउट होना टीम के लिए टर्निंग पॉइंट बन गया। 

धोनी ने आखिरी 4 बॉल पर कूटे 20 रन
धोनी 20 ओवर में बल्लेबाजी करने आए। उस ओवर में चेन्नई ने 26 रन बनाए। इसमें धोनी ने 4 बॉल पर 3 छक्के जड़ दिए। उनके कुल 20 रन ही मुंबई पर भारी पड़ गए। 

किशन, सूर्या और बुमराह पर खास निगाहें
मुंबई की तरफ से ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जबरदस्त फॉर्म है। पिछले मैच में इनका प्रदर्शन देख चेन्नई टीम की चिंता जरुर बढ़ गई है। शुरुआती ओवरों में किशन ने आतिशी बल्लेबाजी की थी। वहीं मीडिल ऑर्डर में आकर सूर्या ने जबरदस्त 17 गेंद में फिफ्टी ठोक दी थी। 

चेन्नई में शिवम दुबे, धोनी भी कम नहीं 

अगर मुंबई के पास सूर्या, किशन, रोहित और पंड्या जैसे धाकड़ बैटर्स हैं तो चेन्नई के पास भी धोनी जैसा फिनिशर, शिवम दुबे जैसा विस्फोटक बल्लेबाज है। शिवम फिलहाल फॉर्म में चल रहे हैं। उनके अलावा टीम में धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी अच्छी टच में हैं।  

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment