Sunday , May , 05 , 2024

एमपी की 6 सीटों पर वोटिंग कल, लोकसभा के 80 उम्मीदवारों के किस्मत का बटन दबाएंगे 1.11 करोड़ मतदाता

एमपी की 6 सीटों पर वोटिंग कल, लोकसभा के 80  उम्मीदवारों के किस्मत का बटन दबाएंगे 1.11 करोड़ मतदाता

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर जरूरी जानकारी साझा की। उन्होंने तैयारियों से भी अवगत कराया। 


अनुपम राजन ने बताया, 26 अप्रैल शुक्रवार को छह लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद की 47 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान होगा। छह सीटों में कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 75 पुरुष, चार महिलाएं और एक थर्ड जेंडर (दुर्गा मौसी) दमोह लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। सर्वाधिक 19 प्रत्याशी सतना लोकसभा सीट पर हैं। जबकि, सबसे कम 7 प्रत्याशी टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर हैं। 


तीन लाख से ज्यादा फर्स्ट टाइम वोटर्स 

अनुपम राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश की आठ सीटों के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। जहां 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता वोट डालेंगे। छह सीटों में दिव्यांग मतदाता 118167, 80 प्लस के मतदाता 64303, 100 प्लस के वोटर्स 10108, सर्विस वोटर 13230 और 18 से 19 वर्ष 329317 शामिल हैं। 

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment