Tuesday , May , 07 , 2024

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और सैम पित्रोदा को गुरु चेला बताया

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और  सैम पित्रोदा को गुरु चेला बताया

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। राजधानी भोपाल में मीडिया से बात-चीत के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोपों के तीर चलाते नजर आए। साथ ही राहुल गांधी और  सैम पित्रोदा  को गुरु चेले भी कहा।  


पर्व सीएम शिवराज मीडिया से बात-चीत के दौरान राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, 'राहुल गांधी  सैम पित्रोदा  गुरु चेले है। सैम राजीव के भी गुरु थे।सैम जैसे लोग कांग्रेस को विचार देते है । कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो विरासत टेक्स लगा देगी। भारत की संस्कृति भारत की है नाकि अमेरिका की।  ये अमेरिका नहीं है लेकिन इस परंपरा को कांग्रेस ख़त्म करना चाहती है।  राजीव जी ने शयाद माँ की सम्पति उन्हें मिल जाए इसलिए इसे हटाया हो ।' 


आगे उन्होंने कहा कि, 'कांग्रेस जातिगत जनगणना को अपना मिशन बताते है।  उसके पीछे इनके खातरनाक इरादे है। ये देश को जातियों  में बाँटना चाहते है। देश की जनता इन्हे माफ़ नहीं करेगी।  ये दलित आदिवासियों के अधिकारो को छीनना चाहती है । कांग्रेस का ये हिड़न एजेंडा है। '


आपको बता दें कि सैम पित्रोदा कुछ समय से अपने बयानों के चलते चर्चा में बने हुए है। सैम अक्सर अपने बयानों से पार्टी की मुश्किलें बढ़ा देते है। बीते दिन सैम विरासत टैक्स को लेकर विवादों में घिर गए है। दरअसल सैम पित्रोदा ने कहा था कि, 'अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है।  भारत में ऐसा कानून नहीं है, लेकिन इस पर विचार होना चाहिए। यानी अगर किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसकी जो सम्पत्ति है, उसमें से कम से कम आधा हिस्सा सरकार के पास जाए। सिर्फ आधा हिस्सा उसके बच्चों को दिया जाए।' 


सैम पित्रोदा की ये बात चुनाव प्रचार का सबसे बड़ा मुद्दा बन गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जे. पी. नड्डा, योगी आदित्यनाथ से लेकर सुधांशु त्रिवेदी तक सबने इसे मुद्दा बनाया।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment