Tuesday , May , 07 , 2024

आज दिग्विजय सिंह के गढ़ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

आज दिग्विजय सिंह के गढ़ में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश के राजगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पधार रहे हैं। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सहित देश में चर्चित राजगढ़ लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के लिए अहम बन गई है, क्योंकि इस बार यहां से भाजपा के दो बार से सांसद रोडमल नागर के सामने कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। राजगढ़ को दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।


विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित शाह

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजगढ़ लोकसभा के दौरे पर होंगे, वे जिले के खिलचीपुर में राजगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के पक्ष में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारियां भाजपा व अधिकारियों के द्वारा पूरी कर ली गई हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा खिलचीपुर की ओर आने वा जाने वाले रूट को डायवर्ट किया गया है। साथ ही सभा स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। 


बतादें केंद्रीय मंत्री शाह ओडिशा के भुवनेश्वर से गुरुवार रात 11:30 बजे भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर सीएम डॉ। मोहन यादव के साथ प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ। महेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह होटल ताज के पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शाह शुक्रवार सुबह 10:50 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से गुना लोकसभा क्षेत्र के पिपरई (जिला अशोकनगर) पहुंचेंगे। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे। 


यहां केंद्रीय मंत्री ज्योितरािदत्य सिंधिया प्रत्याशी हैं।  शाह दोपहर 1:30 बजे राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। राजगढ़ से रोडमल  भाजपा प्रत्याशी हैं। मप्र में तीसरे चरण में जिन 8 सीटों पर मतदान होना है। उनमें गुना, राजगढ़ के अलावा भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सागर, विदिशा और भोपाल में वोटिंग होगी।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment