Friday , April , 26 , 2024

आज दिखेगा साल 2022 का आखरी चंद्रग्रहण भोपाल में शाम 5:36 से शुरू होगा ग्रहण

आज दिखेगा साल 2022 का आखरी चंद्रग्रहण भोपाल में शाम 5:36 से शुरू होगा ग्रहण

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर साल 2022 का आखरी चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। भारत में चंद्र ग्रहण दिखाने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। देश में सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश में पूर्ण चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। देश के पूर्वोत्तर राज्य में पूर्ण चंद्र ग्रहण, जबकि बाकी जगहों पर आंशिक चंद्रग्रहण दिखेगा। 


8 नवंबर को शाम के समय जैसे ही चंद्रोदय होगा उसी समय चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण शाम 6:19 बजे पर खत्म हो जाएगा। सूतक काल ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले लगेगा। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और पेसिफिक में दिखाई देगा। 


आपको बता दें कि ये चंद्रग्रहण कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली की तिथि पर लगेगा। बता दें कि 25 अक्टूबर को लगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी दिवाली के अगले दिन पर कार्तिक अमावस्या तिथि पर लगा था। भारत में यह चंद्रग्रहण शाम होते ही दिखाई देने लगेगा। भारत में ये नजारा त्रिपुरा, मिजोरम, बिहार, उड़ीसा, नागालैंड और पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में देखा जा सकता है।


भारत में चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 2:38 बजे होगी और शाम को 4:23 से ईटानगर में चंद्रोदय के साथ ही ग्रहण दिखने लगेगा। ग्रहण 6:19 खत्म हो जाएगा। भोपाल में ग्रहण शाम 5:36 बजे प्रारंभ होगा और खत्म 6:16 पर होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले सुबह 5:38 बजे से शुरू हो जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा 7 नवंबर की शाम करीब 4:40 बजे से शुरू हो गई, जो कि अगले दिन यानी 8 तारीख की शाम तक रहेगी। जो लोग अगर 8 नवंबर को दीप दान करना चाहते हैं उन्हें ग्रहण खत्म होने तक इंतजार करना होगा। 6:19 बजे ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें और फिर दीपदान करें।

Comments

Add Comment