Friday , April , 26 , 2024

Sam Bahadur : विक्की कौशल ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग, फोटो आई सामने

Sam Bahadur : विक्की कौशल ने शुरू की अपनी नई फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग, फोटो आई सामने
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग स्टार करदी है। इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ  एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी शामिल हैं। बतादें कि, इस  फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। तो फिल्म को  रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ‘सैम बहादुर’ फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनाई गई है।  उनका करियर चार दशकों लंबा रहा जिसमें उन्होंने पांच युद्ध लड़े।

बता दें कि ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में नजर आने वाले है। वहीं फातिमा पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगी। वहीं फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी लीड रोल प्ले करने वाली है। बतादें कि,  फिल्म से विक्की की पहला लुक सामने आ गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरस हो रहा है।

Comments

Add Comment