Friday , April , 26 , 2024

सलमान खान को शहनाज ने किया अनफॉलो, क्या भाईजान की फिल्म से हुई बाहर? जानें क्या है वजह

सलमान खान को शहनाज ने किया अनफॉलो, क्या भाईजान की फिल्म से हुई बाहर? जानें क्या है वजह
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दीवाली’ काफी लंबे समय से सुर्खियों में है। सलमान की इस फिल्म को लेकर उनके  फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसकी वजह ‘बिग बॉस’ की फेम शहनाज गिल है जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहनाज को फिल्म के मेकर्स ने फिल्म से बाहर कर दिया है। बताया जा रहा है, फिल्म से बाहर होने के बाद शहनाज ने गुस्से में आकर भाईजान सलमान खान को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, भाईजान को अनफॉलो करने के बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही है। वहीं इन रिपोर्ट्स पर फिल्म के मेकर्स और शहनाज की ओर से अभी तक किसी तरह कि कोई  प्रतिक्रिया नही हुई है। 

वहीं  ‘इंडिया टुडे’ की एक रिपोर्ट की माने तो शहनाज गिल शुरुआत से ही सलमान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ का हिस्सा हैं। जानकारी मिली है कि, ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से शहनाज गिल  बाहर नहीं हुई हैं।

Comments

Add Comment