Saturday , April , 27 , 2024

एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

एमपी में कांग्रेस को बड़ा झटका, कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कोतमा में उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ल की मौजूदगी में कोतमा नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 62 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान शुक्ल ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर शामिल कराया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला अभी जारी है। अनूपपुर जिले के कोतमा में बुधवार को भारी संख्या में कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं। पहले बिजुरी में दो पार्षद एवं कांग्रेस के जिला महामंत्री भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद लोकसभा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान ही कई नेता भाजपा का दामन थाम लिए। 

पूर्व विधायक के समर्थक भी हुए शामिल
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की शहडोल लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए थे। इसी दौरान कोतमा नगर पालिका के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें से कुछ नेता पूर्व विधायक सुनील सर्राफ के बहुत ही खास बताए जा रहे हैं।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment