Friday , April , 26 , 2024

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह से बदलेंगे ठंड के तेवर, निकाल लें गर्म कपड़ें

मध्यप्रदेश में अगले सप्ताह से बदलेंगे ठंड के तेवर, निकाल लें गर्म कपड़ें

भोपाल। एमपी में मौसम के तेवर अगले सप्ताह से बदलने वाला है। इसके बाद सर्दी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। सर्द हवाओं ने सूरज की गर्मी को ठंडा कर दिया है। दिन और रात के तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अभी ज्यादा बदलाव नहीं होगा। ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से ऊपर नहीं पहुंच सकी है। हालांकि मंगलवार को दिन के तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। रात के तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस का बढ़ोतरी हुआ है। पूरे प्रदेश में सर्दी का दौर अभी जारी रहेगा।


मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने कहा कि वर्तमान में कहीं भी पश्चिमी विक्षोभ और अन्य प्रणाली सक्रिय नहीं है। अभी हवा का रुख भी उत्तरी और उत्तरी-पूर्व बना हुआ है। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित अन्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में सर्दी पड़ रही है। हालांकि हवा की रफ्तार मंद होने और बीच-बीच में हवा का रुख पूर्वी होने जाने से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो रही है।


मंगलवार को राजधानी भोपाल में अधिकम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी के कारण किसी शहर में शीतलहर की स्थिति नहीं रही है। इसके साथ ही सभी प्रदेशों में मौसम शुष्क बना रहेगा। न्यूनतम में विशेष बदलाव नहीं होगा। चार-पांच दिन बाद प्रदेश में तेज ठंड का एक और दौर आएगा। इससे पहले बचने की तैयारी कर लें। मौसम विभाग ने कहा है कि इसके बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Comments

Add Comment