भोपाल। लोकसभा चुनाव की बेला में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया विभाग का पुर्नगठन कर उसे तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। पूर्व मंत्री मुकेश नायक को मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का मीडिया सलाहकार मनोनीत किया गया है। मप्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पटवारी ने भूपेन्द्र गुप्ता, मृणाल पंत, शैलेन्द्र पटेल, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े, विनय सक्सेना, निशा बांगरे, रोशनी यादव और अब्बास हफीज को मप्र कांग्रेस कमेटी में मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। साथ ही डॉ. अशोक मर्सकोले, बैजनाथ कुशवाहा, रवि सक्सेना, जितेन्द्र मिश्रा, अमित शर्मा, राम पांडेय, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा, फरहाना खान, आरपी सिंह, स्वदेश शर्मा, संगीता शर्मा, अवनीश बुंदेला, राजकुमार उपाध्याय, योगेश यादव, विवेक त्रिपाठी, अपराजिता पांडेय, संतोष गौतम, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, स्वर्श चौधरी, अवनी बंसल और रीना बोरासी को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बनाया गया है।
Comments
Add Comment