Friday , April , 26 , 2024

एमपी के कई जिलों में पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड, दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम हुआ

एमपी के कई जिलों पड़ने लगी है कड़ाके की ठंड, दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम हुआ

भोपाल। मध्यप्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है तो राज्य के कई जिलों में गलन भी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में शीत लहर और कड़ाके की ठंड होने लगेगी। एमपी में रात का तापमान ज्यादातर जिलों में सामान्य से कम है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी की असर राज्य में भी दिखाई दे रहा है। बर्फबारी के कारण लोगों को ठंठक का एहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में भी अंतर कम हुआ है। जिस कारण से अब गलन और ठिठुरन महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।


शुक्रवार को राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकत तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा। मौसम विभाग केन्द्र भोपाल के अनुसार, यह स्थिति अभी 3-4 दिनों तक बनी रहेगी। पचमढ़ी में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियम तक आ गया है। वहीं, राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास है।


पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड

ग्वालियर और जबलपुर में भी कड़ाके की ठंडक पड़ने लगी है। यहां रात का अधितकत तापमान 8 डिग्री तक आ गया है। जबलपुर में रात का तापमान 7 डिग्री तक आ गया है। कई जिलों में शीतलहर के कारण भी ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार को पचमढ़ी राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। यहां रात का पारा 6 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके अलावा, नरसिंहपुर, रीवा और सिवनी में भी तापमान में गिरावट हो रही है।


अभी ऐसा ही रहेगा तापमान

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राज्य में अभी मौसम ऐसा ही रहेगा। नवंबर के अंत में राज्य के तापमान में और गिराट देखने को मिलेगी। भोपाल में शुक्रवार को दिन का तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा वहीं, रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आपसास रहा। शनिवार के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

Comments

Add Comment