Friday , April , 26 , 2024

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी  लाल निशान पर रहे

मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (10 नवंबर 2022, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 302.97 अंक यानी कि 0.50% नीचे 60730.58 के स्तर पर खुला। 


वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 95.80 अंक यानी कि 0.53% की गिरावट के साथ 18061.20 के स्तर पर खुला।


शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 935 शेयरों में तेजी आई है, 1035 शेयरों में गिरावट आई है और 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान निफ्टी पर सिप्ला, डिविस लैब्स, एचयूएल, भारती एयरटेल और इंडसइंड बैंक प्रमुख लाभार्थियों में से थे, जबकि हारे हुए टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट थे।


आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (09 नवंबर 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 152.22 अंक यानी कि 0.25% ऊपर 61337.37 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50.50 अंक यानी कि 0.28% की बढ़त के साथ 18253.30 के स्तर पर खुला था।


जबकि शाम को बाजार ​गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 151.60 अंक यानी कि 0.25% नीचे 61,033.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.80 अंक यानी कि 0.25% की गिरावट के साथ 18,157.00 के स्तर पर बंद हुआ था।

Comments

Add Comment