Saturday , April , 27 , 2024

दिवाली से लेकर न्यू ईयर तक दिल्ली में फिर लगा पटाखों पर प्रतिबंध, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी

दिवाली से लेकर न्यू ईयर तक दिल्ली में फिर लगा पटाखों पर प्रतिबंध, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी जानकारी
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इस समय दिल्ली से बडी खबर सामने आई हैं। इस साल भी राजधानी दिल्ली में दिवाली के मौके पर पटाखों नहीं फोड़े जाएंगे। पटाखों  पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बतादें कि, आम आदमी पार्टी की सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार यानी 7 सितंबर को इस बात की घोषणा की।  

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘दिल्ली में लोगों को बढते हुए प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए ठीक पिछले साल की ही तरह इस बार भी सभी तरह के पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने आगे लिखा, ‘दिल्ली में इस बार पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी पर भी रोक रहेगा और 1 जनवरी 2023 तक यह प्रतिबंध लागू रहेगा। पटाखों को लेकर लगाएं गए प्रतिबंध  कड़ाई  से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर इस बात पर एक कार्य योजना भी बनाई जाएगी।

Comments

Add Comment