Friday , April , 26 , 2024

नोएडा में हुई बड़ी घटना, 100 मीटर लंबी दीवार गिरने से मलबे में दबे लोग, 4 की हुई

नोएडा में हुई बड़ी घटना, 100 मीटर लंबी दीवार गिरने से मलबे में दबे लोग, 4 की हुई

नोएडा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली के पास स्थित नोएडा में दीवार गिरने कि घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इसके साथ ही 100 मीटर लंबी दीवार गिरने की वजह से कुछ लोगों के दबे होने की भी आशंका जताई गई है। हालांकि, इसमें कितने लोग दबे हैं, इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


 वहीं, जेसीबी मशीन घटना स्थल पर पहुंच कर मालवा हटा रही है। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। बतादें कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार की है। वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची हैं।


बतादें कि, इस हादसे में आशंका जताई जा रही है कि इस मलबे में अभी भी कई अन्य लोग दबे हो सकते हैं। पुलिस प्रशासन, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा हैं। 


डीएम एलवाई सुहास ने जानकारी देते हुए बताया कि, जलवायु बिहार अपार्टमेंट के नाली को रिपेयरिंग करने का काम चल रहा था। उसी समय यह बॉउंड्री वॉल अचनाक से जा गिरी। वहीं इस मलबे में से अब तक पांच लोगों को निकाला जा चुका है। जिसमें से दो मौतें जिला अस्पताल और दो की मौत कैलाश अस्पताल में हुई है। तो एक घायल का इलाज किया जा रहा है। 



Comments

Add Comment