Friday , April , 26 , 2024

दीपावली की सफाई में कर दें इन्हें तुरंत बाहर, हो सकती है घर की शांति भंग

दीपावली की सफाई में कर दें इन्हें तुरंत बाहर, हो सकती है घर की शांति भंग
भारत में दिवाली का त्योहार हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा और मुख्य त्योहार माना जाता है। दिवाली के दिन पूरे घर की साफ सफाई कर घर को दीपक से सजाया जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती हैं। मां की कृपा से घर में धन धान्य की कभी कमी नहीं होती है। पर कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन्हें हम जाने-अनजाने घर में संभाल कर रखते हैं। ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में आज हम बात करेंगे। तो चलिए जानते है इन चीजों के बारे में…


बंद घड़ी
 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में घड़ी ने काम करना बंद कर दिया है या वो बंद हो गई है तो उसे तुरंत अपने घर से हटा दें। घर में बंद घड़ी को रखना मतलब बुरे वक्त को आमंत्रित करना होता हैं।

जंग वाला लोहा
 
अगर आपके घर में जंग लगा हुआ लोहा रखा हुआ है या फिर घर के किसी सामान में जंग लग गई है तो उसे आप तुरंत अपने घर से हटा दें। जंग लगा लोहा शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने का काम करता है। जिसके कारण माता लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं कर पातीं। 

खराब या टूटा फर्नीचर
 
हम सभी फर्नीचर का इस्तेमाल करते हैं और नया फर्नीचर आ जाने के बाद पुराना या टूटा फर्नीचर को हम घर के उस कोने में रख देते है जहां ज्यादा आना जाना  नहीं होता है या फिर स्टोर रूम में रख देते हैं। सही होगा की आप इसे दिवाली आने के पहले अपने घर से बाहर कर दें। वास्तु शास्त्र की मानें तो, घर में टूटा फर्नीचर रखना घर के लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

खंडित मूर्ति
 
कई बार हम घर में टूटी या फिर खंडित भगवान की मूर्ति को रखे रहते है। दिवाली आने के पहले आप इसे अपने घर से हटा दें। इसके साथ ही अगर आपके घर में भगवान के फटे और पुराने चित्र हैं तो उन्हें भी आप  तालाब में विसर्जित कर आएं। 

टूटा शीशा
 
घर में टूटा शीशा रखना अशुभ होता हैं। अगर आपके घर में कोई शीशा टूटा हुआ है तो आप दिवाली से पहले उसे तुरंत हटा दें। टूटा शीशा घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने का काम करता हैं। जिसके कारण घर की शांति भंग हो सकती है।

Comments

Add Comment