Saturday , April , 27 , 2024

गणेश विसर्जन के लिए आज तीन शुभ मुहर्त, घर मे ऐसे कर सकते है विसर्जन

गणेश विसर्जन के लिए आज तीन शुभ मुहर्त, घर मे ऐसे कर सकते है विसर्जन

भोपाल। आज गणपतिजी की विदाई का दिन है। अनंत चतुर्दशी पर भक्त आज भगवान गणेश को अगले बरस के आमंत्रण के साथ विदाई देंगे। नदियों-तालाबों में गणपति विसर्जन किया जाएगा। घर में ही गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने पर हमें साल भर बप्पा का आशीर्वाद मिलेगा। भव्य प्रतिमाओं का विसर्जन नदियों-तालाबों में कर सकते हैं।


विसर्जन के लिए मुहुर्त

ब्रह्म शक्ति ज्योतिष संस्थान के पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार विसर्जन के लिए तीन शुभ मुहुर्त हैं। पहला सुबह 6.03 बजे से 10.44 बजे तक का है। इस समय चर लाभ अमृत का चौघडिया है। दूसरा शुभ मुहुर्त 12.18 से दोपहर 01.52 तक शुभ का चौघडिया है। तीसरा मुहुर्त शाम 5 बजे से लेकर 6.31 बजे तक का समय भी विसर्जन के लिए काफी शुभ है।


मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन घर पर ही ऐसे कर सकते हैं विसर्जन

मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन घर पर ही कर सकते हैं। इसके लिए पात्र में पवित्र जल भरकर उसमें गंगा जल या नर्मदा जल डालकर दूर्वा डालें और पूजन-आरती कर विसर्जन करें। प्रतिमा को सीधा जल पात्र में रखें ताकि मूर्ति समाहित हो जाए। इसके बाद जल को पवित्र स्थान पर प्रवाहित करें, इससे भगवान गणेश की विशेष अनुकंपा मिलती है।

Comments

Add Comment