Saturday , April , 27 , 2024

Brahmastra New Song Out: ‘ब्रह्मास्त्र’ का ‘देवा देवा’ गाना हुआ रिलीज

Brahmastra New Song Out: ‘ब्रह्मास्त्र’ का  ‘देवा देवा’ गाना हुआ रिलीज
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के ऐक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’  का दूसरा ‘देवा देवा’ भी मेकर्स ने आज यानी 8 अगस्त को रिलीज कर दिया है। फिल्म के  डायरेक्टर अयान मुखर्जी  ने गाने को अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 

बता दें कि ‘देवा देवा’ गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी हैं। इसके साथ ही इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। इसके साथ ही इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने  लिखे हैं।

देवा देवा’ गाने से पहले फिल्म का एक रोमांटिक सॉन्ग ‘केसरिया’ रिलीज हुआ था। इस गाने को भी अमिताभ भट्टाचार्य ने ही लिखा है। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस गाने को आलिया-रणबीर पर फिल्माया गया था।

Comments

Add Comment