Saturday , April , 27 , 2024

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं इन टिप्स को

स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से है परेशान, तो अपनाएं इन टिप्स को

स्किन केयर के लिए खास प्रोडक्ट और हर रोज केयर करने के बाद भी स्किन प्रॉब्लम्स दूर नही होती है। स्ट्रेच मार्क्स की समस्या भी इन्हीं में से एक होती है। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए लोग कई तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल करते है। पर अगर किसी तरह से स्ट्रेच मार्क्स कम नहीं हो रहे है, तो आप कुछ खास तरीकों से सरसों के तेल का यूज कर आप स्ट्रेच मार्क्स से दूर कर सकते है। 


आमतौर पर वजन घटने या फिर बढ़ने की वजह से भी यह समस्या हो जाती है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के पेट पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या हो जाती है। ऐसे में स्ट्रेच मार्क्स को छुपाना काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं कई तरकीबें अपनाने के बाद भी स्ट्रेच मार्क्स खत्म होने का नाम नहीं लेते। हालांकि सरसों के तेल की मदद से आप स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छूटकारा पा सकते है। तो चलिए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तमाल। 


स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा का सरसों का तेल लें। यादि आप चाहें तो आप इसमें कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल भी मिला सकती है। अब तेल को हल्का गुनगुना करके इससे स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इसके साथ ही हल्के हाथ से मसाज करें। 


स्किन केयर के लिए सरसों के तेल का यूज करने से स्किन की रंगत में सुधार आता है। इसके साथ ही सरसों का तेल बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होता है।


Comments

Add Comment