Saturday , April , 27 , 2024

जानें अदरक के तेल के फायदे, बुखार के साथ उल्टी, दस्त और सिरदर्द जैसे लक्षणों से मिलती है राहत

जानें अदरक के तेल के फायदे, बुखार के साथ उल्टी, दस्त और सिरदर्द जैसे लक्षणों से मिलती है राहत
मानसून का मौसम आ चुका है ऐसे में बीमारियों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। बच्चों को इस मौसम में सर्दी जुखाम और  बुखार जैसे परेशानियों का सामना करना पढ़ता है। ऐसे में क्या बुखार को कम करने के लिए किसी तेल का यूज किया जा सकता है? क्या कुछ तेल वाकई इतने फायदेमंद होते जो बुखार को उतार पाए? ऐसे में कुछ लोगों के जेहन में ऐसे ही सवाल उठते हैं। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि बुखार को कम करने में अदरक का तेल आपकी काफी मदद कर सकता है।  

कई रिसर्च में यह पाया गया है कि,  एसेंशियल ऑयल में मेडिसनल हीलिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होता है, जो बुखार को कम करने का काम करता है। बतादें कि यह तेल इम्यून सिस्टम को बुखार पैदा करने वाले इंफेक्शन से लड़ने में भी  मददगार है।  हालांकि  तेल की मदद से आप बुखार को रोक  नहीं सकते पर यह तेल आपके  शरीर को एनर्जी देने के मदद कर सकता हैं। अदरक के साथ साथ कुछ और भी ऐसे तेल होते है जो आपकी मदद कर सकते है। 

दालचीनी का तेल
हेल्थलाइन की माने तो दालचीनी का तेल बैक्टीरिया से लड़ने में अपको काफी मदद कर सकता है। दालचीनी एसेंशियल ऑयल में कई प्रकार के नेचुरल एंटीबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया से लड़ने में  आपकी मदद ​करते हैं। 

अदरक का तेल
अदरक के अंदर कई तरह के गुण पाए जाते है। इसकी  जड़ को एक मसाला भी कहा जाता हैं। आमतौर पर इसका इस्तेमाल कर  खाने का स्वाद बढ़ाते है। अदरक खाने से डाइजेस्ट करने में और आंतों को सुरक्षित रखने में मदद मिलती हैं। इसके साथ ही अदरक बुखार के कारण आई सूजन को भी  कम कर करता है। इससे उल्टी, दस्त और सिरदर्द जैसे लक्षणों में आप आराम पा सकते है।

Comments

Add Comment