Saturday , April , 27 , 2024

कीड़े और मक्खियों से है परेशान! तो अपनाएं ये टिप्स, घर से रहेंगी कोसों दूर

कीड़े और मक्खियों से है परेशान! तो अपनाएं ये टिप्स, घर से रहेंगी कोसों दूर

कई बार बिना कोई वजह के भी घरों में कीड़े और माखियां मंडराती रहती है। मक्खियों के मंडराने से कई लोग बहुत परेशान रहते हैं। बारिश के मौसम में इन कीड़े और मक्खियों की संख्या और ज्यादा बढ जाती है। जिसके चलते ये घरों में घुसकर कई बीमारियां और गंदगी फैलाने का काम करते है। इनके कारण बारिश के मौसम में बल्ब तक जलाना काफी ज्यादा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि ये सभी कीड़े और माखियां इकट्ठा होकर वहां पर भिनभिनाने लगती है। यही नहीं, इन कीड़े और मक्खियों की वजह से कभी कभी खाना खाना भी दुश्वार हो जाता है।


ये सबसे पहले तो जा कर कूड़े कचरे पर बैठते हैं और फिर खाने-पीने की चीजों पर बैठकर बैक्टेरिया और जर्म्स पैदा करते हैं। जिसके कारण फोड़े फुंसी, जलन, सर्दी जुखाम, सूजन और कई तरह की जानलेवा बिमारियां होने लगती है। इसलिए घर से इनका सफाया करना काफी जरूरी होता है, तो चलिए जानते हैं कैसे इन्हें भगाया जा सकते।  


 

लहसुन

लहसुन हर भारतीय घर के रसोई घर में मौजूद होता हैं। लहसुन से मच्छर, कीड़े और माखियां दूर भागते हैं। इसकी वजह है लहसुन की महक। अगर आप भी मक्खियों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप लहसुन का यूज कर सकते है। वही यादि आप मच्छरों से बचना चाहते है तो आप अपने बॉडी में लहसुन को रगड़ लें इससे मच्छर अपको काटेंगे नही और मक्खियों और कीड़े, मकोड़ों का आतंक हो तो वहां लहसुन रख दें।



तुलसी 

इसके लिए आप 15 तुलसी पत्तों को गरम पानी में भिगो कर उन्हें अच्छे से मिक्स करलें। अब तुलसी के पत्तों से बना हुआ एक स्प्रे रेडी कर लें। फिर जहां भी मक्खियां नजर आए वहां आप, इन्हे स्प्रे कर लें। 


तेजपत्ता और कपूर 

इसके लिए आप कपूर को अच्छे से पीसकर तेल में मिलाएं और फिर तेजपत्ता को डाल कर उसे अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद इन्हें जला कर वहां रख दें जगह पर मक्खियों और कीड़ों का झुंड हो।   


दालचीनी 

अपको जानकर हैरानी होगी की दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा भी मक्खियों को दूर भगा सकता है, क्योंकि कीड़े मकोड़े और मक्खियों को इसकी महक बिलकुल पसंद नहीं होती।



Comments

Add Comment