Saturday , April , 27 , 2024

तालिबान के राज को हुए एक साल, हर दिन महिलाओं पर हो रहा अत्याचार, जोर से बोलने पर युवती को सरे बाजार में पीटा

तालिबान के राज को हुए एक साल, हर दिन महिलाओं पर हो रहा अत्याचार,  जोर से बोलने पर युवती को सरे बाजार में पीटा
काबुल, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अफगानिस्तान में तालिबान के राज को एक साल हो गए है। अफगानिस्तान में तालिबान के राज के बाद यहां के हालात दिन पर दिन बत्तर होते जा रहें है, खासकर महिलाओं के लिए।  तालिबान की वापसी के एक साल के बाद राजधानी काबुल के आसपास रहने वाली महिलाओं का जीवन दिन पर दिन नर्क बनते जा रहा है। 

बतादें कि, काबुल के बाजार में एक लड़की को सिर्फ मुस्कुराने और दोस्त से जोर जोर से बात करने की वजह से उसे पीटा गया। दुनिया में कहीं और की तुलना में महिलाओं को अफगानिस्तान में अधिक कठोर प्रतिबंधों का पालन करना पड़ रहा है। वहीं  महिलाओं की माध्यमिक शिक्षा पर भी रोक लगी हुई हैं। इसके साथ ही  उन्हें छोटी यात्राओं के अलावा कहीं भी अगर वे जाती है तो उनके लिए एक पुरुष अभिभावक के साथ रहने के लिए मजबूर किया जा रहा हैं।

द गार्जियन की एक रिर्पोट की मानें तो, अफगानिस्तान में महिलाओं पर तालिबान के राज में रुक-रुक कर प्रतिबंध लगाए जा रहें हैं। इसके साथ ही इस नियमों का  पालन कड़ाई से कराया जा रहा है। वहीं यहां की एक किशोरी ने जानकारी देते हुए बताया कि,  उसने तीन बार तालिबान के लोगों को  महिलाओं को बाजार में पीटते हुए देखा।

Comments

Add Comment