Saturday , April , 27 , 2024

MP कांग्रेस की कार्यकारिणी गठन में टूटी पार्टी की गाइडलाइन

MP काँग्रेस की कार्यकारिणी गठन में टूटी काँग्रेस की गाइडलाइन

@विनीत पाठक

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन में पार्टी ने अपनी ही बनाई गाइडलाइन तोड़ दी । नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कई नेताओं के पास अब एक से ज्यादा पद हो गए हैं। राजस्थान के उदयपुर में पिछले साल हुई चिंतन बैठक में एक व्यक्ति एक पद का निर्णय लिया गया था। लेकिन प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी में इस पर अमल होता दिखाई नहीं दिया। 


प्रदेश कांग्रेस ने कुछ उपाध्यक्ष ऐसे बनाएं हैं जिनके पास अब दो से ज्यादा पद हो चुके हैं। इनमें प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह हैं ,जिनके पास अब उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी । वहीं प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनाई गई नूरी खान के पास भी अब दो जिम्मेदारी हो गई है। वह प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी हैं।  मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे को कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वही सचिव बनाए गए पवन पटेल विभा बिंदु डागोरे के पास भी अब एक से ज्यादा पद हो गए हैं। पवन पटेल को हाल ही में ओबीसी विभाग का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है और अब वे प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। वहीं विभा बिंदु डागोरे मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष थी अब उन्हें महासचिव बनाया गया है ।कांग्रेस में प्रकोष्ठों को प्रदेश से जिले तक मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा रहे जेपी धनोपिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment