Friday , April , 26 , 2024

भोपाल में भाजपा के नए कार्यालय भवन का जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

भोपाल में भाजपा के नए कार्यालय भवन का जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा का भव्य दफ्तर बनने वाला है, इसका रविवार को विधिवत भूमिपूजन हुआ। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पांच गैंती चलाकर कार्यालय के भवन निर्माण का भूमिपूजन किया।


भाजपा राजधानी में पुराने कार्यालय के स्थान पर आधुनिक और सुविधायुक्त भवन का निर्माण करने जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवरात्र के पांचवें दिन विधि विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन आधुनिक भाजपा प्रदेश कार्यालय के निर्माण का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। पूजा में जेपी नड्डा व उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व उनकी पत्नी स्तुति शर्मा शामिल हुई। नड्डा ने 5 गेती चलाकर नवीन कार्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।


भाजपा के बनने वाले नए कार्यालय के शिलान्यास के लिए पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे थे। इस मौके पर नड्डा ने पार्टी क नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया। साथ ही नड्डा गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक छह के बूथ क्रमांक 53 पहुंचे और बूथ अध्यक्ष श्यामलाल बलवानी के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना।


नड्डा ने स्व. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता रिटायर्ड कर्नल के.पी. सिंह और उनकी माता उमादेवी सिंह का सम्मान किया। उन्होंने ग्रुप कैप्टन स्वर्गीय वरुण सिंह सभागृह का लोकार्पण किया। नड्डा के गांधी नगर मंडल के बूथ क्रमांक 53 में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment