Saturday , April , 27 , 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : मध्य प्रदेश के बॉक्सिंग में 2 स्वर्ण 4 रजत और 7 कांस्य पदक

खेलो इंडिया यूथ गेम्स : मध्य प्रदेश के बॉक्सिंग में 2 स्वर्ण 4 रजत और 7 कांस्य पदक

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 1 फरवरी से शुरू हुई बॉक्सिंग स्पर्धा समापन की ओर है। इस इवेंट में अलग-अलग वर्गों के फाइनल चल रहे हैं। अभी इस स्पर्धा में मध्य प्रदेश के बालक और बालिकाओं के मुक्कों का जलवा चरम पर है। 


फाइनल मुकाबलों की शुरुआत में एमपी की मल्लिका मोर ने हरियाणा की भावना शर्मा को 5-0 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया था। बाद में मध्य प्रदेश के योगेश्वर दत्त ने 63.5 किलोग्राम में मणिपुर के चिंगलेंबा को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश की झोली में डाल दिया। इसके बाद हुए 54 किलोग्राम के फाइनल में नजदीकी मुकाबले में मध्य प्रदेश के रुद्रजीत सिंह को रजत पदक हासिल हुआ।


मध्य प्रदेश बॉक्सिंग टीम के कोच रोशन सिंह का कहना है कि, किसी भी कोच के लिए सबसे बड़ा वह होता है जब उसके ट्रेनी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदको के रूप में परिणाम देते हैं। वही स्वर्ण पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने अपना स्वर्ण पदक अपने कोच रोशन सिंह, प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और प्रदेश के खेल संचालक रवि गुप्ता को समर्पित किया। बतादें मध्य प्रदेश को बॉक्सिंग में कुल 13 पदक प्राप्त हुए है, जिनमें 2 स्वर्ण 4 रजत और 7 कांस्य पदक हैं।

Sunayan Chaturvedi

Sunayan Chaturvedi

chaturvedi@newsworld.com

Comments

Add Comment