Saturday , April , 27 , 2024

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 : 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में होगा उद्घाटन समारोह

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 : 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में होगा उद्घाटन समारोह

सुनयन चतुर्वेदी

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन इस बार मध्यप्रदेश में होने जा रहा है। इस पांचवे संस्करण का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी तक होना है। इसमें देश छह हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। मध्य प्रदेश के आठ शहरों के अलावा दिल्ली में इन इवेंट होंगे। 30 जनवरी को भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। वहीं, समापन समारोह 11 फरवरी को भोपाल में ही होगा।


मध्यप्रदेश के भोपाल, बालाघाट, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, महेश्वर, मंडला और उज्जैन में खेलों के आयोजन होंगे। खेलो इंडिया यूश गेम्स में कुल 29 अलग-अलग खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भोपाल को सबसे ज्यादा नौ खेलों की मेजबानी मिली है। वहीं ट्रैक-साइक्लिंग का आयोजन दिल्ली में होगा। भोपाल में एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, शूटिंग, कायाकिंग-केनोयिंग, रोइंग, वॉलीबॉल, जूडो और स्वीमिंग होगी।


बतादें चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा 137 पदकों के साथ टॉप पर रहा था, महाराष्ट्र 125 पदकों के साथ दूसरे और 67 पदकों के साथ कर्नाटक तीसरे पायदान पर था। मध्यप्रदेश 38 पदक जिसमे 12 स्वर्ण, 11 रजत और 15 कांस्य के साथ आठवें स्थान पर रहा था। इस बार मध्यप्रदेश खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में प्रदेश के खिलाड़ियों पिछली बार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद ज्यादा रहने वाली है।

Sohan Singh

Sohan Singh

sohan@gmail.com

Comments

Add Comment