Saturday , April , 27 , 2024

मध्यप्रदेश में अब गांधी जयंती और अंबेडकर जयंती पर भी कैदियों की होगी रिहाई, जेल मुख्यालय में तैयार हो रहा प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में अब गांधी जयंती और अंबेडकर जयंती पर भी कैदियों की होगी रिहाई, जेल मुख्यालय में तैयार हो रहा प्रस्ताव

भोपाल, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मध्यप्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा भोग रहे कैदियों को अब स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अलावा 2 अक्टूबर गांधी जयंती और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के दिन भी रिहाई मिल सकती है। इस संबंध में जेल मुख्यालय में प्रस्ताव तैयार हो रहा है। प्रस्ताव यहां के अफसरों के पास तैयार होकर पहुंच गए हैं। जल्द ही इसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जा सकता है। 


प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष ऐसे बंदियों की रिहाई की जाती है जो आजीवन कारावास की सजा भुगत चुके होते हैं और जिनकी सजा लगभग 14 साल हो जाती है। ऐसे बंदियों को उनके आचरण आदि को देखते हुए राज्य शासन बाकी की सजा में छूट देकर उन्हें जेल से रिहा करता है। अब ऐसा ही प्लान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भी करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। प्रस्ताव का अध्ययन जेल मुख्यालय के आला अफसर कर रहे हैं। प्रस्ताव के तैयार होते ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा। यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो साल में 4 बार बंदियों को सजा में छूट देते हुए उनकी जेल से रिहाई हो सकती है।

Comments

Add Comment