Friday , April , 26 , 2024

भाजपा सांसद करेंगे बजट का प्रचार, आज से लोगों को बजट की खूबियां गिनाने जाएंगे जनता के द्वार !

भाजपा सांसद करेंगे बजट का प्रचार, आज से लोगों को बजट की खूबियां गिनाने जाएंगे जनता के द्वार !

नई दिल्ली। बजट के फायदों को बताने के लिए BJP का आज से 2 दिवसीय देशव्यापी चर्चा अभियान शुरू हो रहा है। इसके तहत लोगों को बजट का बारिकियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जन-जन तक पहुंच बनाने के इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार के मंत्री, BJP के राष्ट्रीय पदाधिकारी और आर्थिक विशेषज्ञ बजट पर सम्मेलन करेंगे। देश की सभी राजधानी सहित 50 केंद्रों पर ये आयोजन किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री बजट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे साथ ही बुद्धिजीवियों सहित सभी तबके के लोगों के साथ चर्चा करेंगे।


कमेटी का हुआ है गठन

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इससे पहले शुक्रवार को ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाजपा सांसदों को 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह मध्यम वर्ग, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए लाभ के साथ एक समावेशी बजट है।


वित्त मंत्री ने सांसदों की दी जानकारी

सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान भाजपा सांसदों ने सबसे ज्यादा सवाल नयी और पुरानी कर व्यवस्था के बारे में पूछे। उन्होंने बताया कि सीतारमण ने कराधान ढांचे के बारे में विस्तार से बताया। सीतारमण ने अपनी पार्टी के सांसदों से लोगों को कर व्यवस्था और केंद्रीय बजट की अन्य प्रमुख विशेषताओं के बारे में समझाने के लिए कहा। यह संवाद देशभर के लोगों को केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को समझाने के लिए भाजपा के पहुंच कार्यक्रम का हिस्सा था।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment