Saturday , April , 27 , 2024

मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान : 10 से अधिक राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल

मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान : 10 से अधिक राज्यों में हो सकती है बारिश, जानें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बीते कुछ दिनों से देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होते हुए नजर आ रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने बताया है कि, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और उससे पास स्थित ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से आने वाले 2 से 3 दिनों के बीच छत्तीसगढ़,ओडिशा, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। वहीं मध्य महाराष्ट्र में 21 और 22 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुभव लगाया गया हैं। 


इसके साथ ही तेलंगाना में भी 21 सितंबर को बारिश होने की बात कही गई हैं। वहीं उत्तराखंड और पश्चिमी तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 21 से 22 सितंबर के बीच गरज होने के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश में 24 सितंबर तो, असम और मेघालय में 23 सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 21 से 22 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।  


स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट की माने तो आने वाले 24 घंटों के दौरान पंजब, राजस्थान, हरियाणा और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की एक बार फिर वापसी होने की स्थितियां बन रही है। बीते 24 घंटे के दौरान असम, ओडिशा, झारखंड और उत्तरी महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश देखी गई। वहीं दिल्ली, हरियाणा, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, केरल, लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई। 


Comments

Add Comment