Saturday , April , 27 , 2024

कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. महेंद्र सिंह ने छिंदवाड़ा में चुनाव प्रबंधन समिति सहित विभिन्न बैठकों को किया संबोधित

कैलाश विजयवर्गीय और डॉ. महेंद्र सिंह ने छिंदवाड़ा में चुनाव प्रबंधन समिति सहित विभिन्न बैठकों को किया संबोधित

छिंदवाडा। लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश शासन के मंत्री व लोकसभा क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने छिंदवाडा जिला कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के 1 लाख 27 हज़ार 973 कार्यकर्ता हैं, इनमें भी नए-पुराने कार्यकर्ताओं को मिलाकर संख्या 2 लाख पहुंच जाती है। 


उन्होंने कहा, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस से पार्टी में आये लोगों के साथ बैठकर सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें। जिस तेज़ी से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा में आ रहे हैं, उससे लग रहा है कि अब छिंदवाड़ा बड़े बदलाव की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र में जुड़े 2 लाख 6 हज़ार 981 नव मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ मोदी सरकार के विकास कार्यो से अवगत भी कराना है। बैठक को प्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश महामंत्री व सांसद सुकविता पाटीदार ने भी संबोधित किया।


प्रदेश शासन के मंत्री व क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने अयोध्या में मंदिर टूटते हुए देखा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि मंदिर का निर्माण देखा है। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस को जनता से वोट मांगने का अधिकार नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का एकमात्र सकल्प ’’सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। भाजपा देश को मजबूत कर रही है, वही कांग्रेस देश को कमजोर करने का प्रयास करती रहती है। छिंदवाड़ा के भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह बता रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा का सांसद भाजपा का कार्यकर्ता बनेगा। इस चुनाव में छिंदवाड़ा लोकसभा में कमल खिलाकर आप सभी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश को कांग्रेस मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कार्य करें। 

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment